न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :ममता सरकार में मंत्री जाकिर हुसैन पर बम से हमला ,अस्पताल में भर्ती

कोलकाता /मुर्शिदाबाद

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में निमटीटा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात हमलावरों द्वारा बम से किये गए हमले में राज्य के मंत्री जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्री के साथ मौजूद कम से कम दो और लोग भी इस हमले में घायल हुए हैं।

पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी ‘पीटीआई’ को बताया कि श्रम राज्य मंत्री हुसैन स्टेशन के 2 नंबर प्लेटफॉर्म पर रात करीब 10 बजे कोलकाता जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ।

Share this news

Leave a Comment