न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश: कोरोना के 11 हजार से अधिक नए मरीज मिले ,100 की हुई मौत

देश/डेस्क

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश  में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 11,610 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,37,320 पहुंच चुकी है ।वहीं बीते 24 घंटो में 100 लोगो की मौत के बाद बीमारी से मरने वालों की संख्या  1,55,913 हो गई है। मालूम हो कि सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,36,549 है और 1,06,44,858 ठीक हो चुके हैं ।






देश में दूसरे चरण का टीकाकरण शुरू हो चुका है और बड़े पैमाने पर टीकाकरण हो रहा है अभी तक कुल 89,99,230 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।आईसीएमआर द्वारा बताया गया है कि कोरोना वायरस के लिए कुल 20,79,77,229 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 6,44,931 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।






Share this news

Leave a Comment