न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : कवियत्री निधि चौधरी को मिला Woman Of Substance Award 2021,अभिनेता गोविंदा ने भी निधि की रचनाओं को सराहा 

किशनगंज /संवादाता

जिले की पोठिया प्रखंड की रहने वाली  कवियत्री निधि चौधरी  Woman Of Substance Award 2021 से सम्मानित किया गया है ।मालूम हो कि यह अवार्ड देश भर के उन 30 महिलाओं को दिया गया जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपना नाम रौशन किया है।बता दे कि छोटे से कस्बे की रहने वाली निधि चौधरी को राष्ट्रपति पुरस्कार से लेकर दर्जनों पुरस्कार मिल चुके हैं ।






उनकी पुस्तक “में एक देहाती लड़की “को लोगो ने खूब सराहा है ।यह अवार्ड उन्हें अंकिता सिंह के हाथों वीरांगना स्वयं सेवी संस्था द्वारा कानपुर में प्रदान किया गया। कार्यक्रम की खासबात यह रही कि इसमे फ़िल्म स्टार हीरो नम्बर वन गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की भी उपस्थिति रही।निधि चौधरी के इस उपलब्धि की खबर जैसे ही उनके   क्षेत्र के लोगों तक पहुंची उसके बाद सभी के खुशी का ठिकाना ना रहा । निधि के इस उपलब्धि पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने  उन्हें बधाई दी है ।






Share this news

Leave a Comment