न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दुमका : युवक की गोली मार कर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

झारखंड /दुमका

दुमका नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले के रहने वाले 20 वर्षीय मिनाल चालक की गोली मार कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है।जानकारी के मुताबिक मिनाल चालक उर्फ मंगल डॉलर डांस क्रुव के डांसर थे जो गरुवार 10 बजे से घर से लापता थे । ए

बता दे की सकेएमयू ओपी क्षेत्र के चंदो पानी पहाड़ में युवक की लाश मिली है ।बताया जाता है कि मिनाल के सर पर गोली मारी गयी है । पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है। डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि सिद्धो कान्हू विश्वविद्यालय ओपी क्षेत्र में एक लाश मिली है, जिसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर के मिनाल उर्फ मंगल के रूप में हुई है । पुलिस जांच कर रही है ।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है ।

Share this news

Leave a Comment