न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

हरियाणा :आईएनएलडी विधायक अभय चौटाला ने किसान आंदोलन के समर्थन में दिया इस्तीफा

देश/हरियाणा

किसान आंदोलन की आड़ में कल दिल्ली में हुई हिंसा के बाद राजनीति तेज हो चुकी है ,और तमाम विपक्षी पार्टियों के द्वारा केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है ।उसी क्रम में आज किसान आंदोलन के समर्थन में आईएनएलडी विधायक अभय चौटाला ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने चंडीगढ़ में विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफ़ा सौंपा।






इस्तीफा सौंपने के बाद श्री चौटाला ने पत्रकारों को बताया कि जो किसान नेता आंदोलन की अगुवाई कर रहे थे उनके खिलाफ केंद्र सरकार ने मुकदमे दर्ज़ किए।उन्होंने कहा कल दिल्ली में जो हुआ वह केंद्र सरकार की साजिश थी ।

दिल्ली हिंसा में करीब 300 पुलिस कर्मी घायल हुए है और पुलिस के द्वारा अभी तक 22 एफआईआर दर्ज किया गया है ।हिंसा के बाद पूरे देश में उपद्रवियों के खिलाफ जहा गुस्सा है वहीं पुलिस के धैर्य की सभी सराहना कर रहे है ।लेकिन विपक्षी दलों को सरकार को घेरने का मौका मिल गया है ।अब यह राजनीति क्या रंग दिखाती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा ।






Share this news

Leave a Comment