बंगाल : जय श्री राम के नारे से नाराज़ ममता बनर्जी ने सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में नहीं दिया भाषण

SHARE:

देश/डेस्क

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के 125वी जयंती पर कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित मुख्य समारोह में मौजूद बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नाराज हो गई और उन्होंने भाषण नहीं दिया ।

दरअसल जब ममता बनर्जी को मंच पर संबोधन के लिए बुलाया गया उसी समय कुछ लोगो ने जय श्री राम का नारा लगाया ।






जिससे ममता बनर्जी नाराज हो गई और उन्होने कहा कि यह सरकारी कार्यक्रम है ना कि किसी राजनैतिक दल का कार्यक्रम इसलिए किसी को बुला कर अपमानित नहीं करना चाहिए ।ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद कहा और मंच पर आ कर बैठ गई ।

बता दे की सुबह से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि ममता बनर्जी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी ।लेकिन कार्यक्रम में तो वो शामिल हुई लेकिन अपने चिर परिचित अंदाज में ही उन्होंने गुस्से का इजहार कर भाषण नहीं दिया ।

ममता बनर्जी इससे पूर्व भी जय श्री राम के नारे पर नाराजगी जाहिर कर चुकी है ।बता दे कि की कई मौकों पर ममता बनर्जी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा जय श्री राम का नारा लगाने पर भड़क चुकी है और शायद यही कारण रहा कि कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगो ने जय श्री राम का नारा लगाया जिससे वो आग बबूला हो गई ।






सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!