न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बीडीओ ने बैठक कर 31 जनवरी तक निर्माणाधीन आवास को पूर्ण करवाने का दिया निर्देश

किशनगंज /प्रतिनिधि

किशनगंज प्रखंड अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी किशनगंज के अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु सभी आवास कर्मियों का समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया ।






बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया की 31 जनवरी 2021 तक सभी निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण करा लिया जाना है वैसे लाभुक जो अभी भी प्रथम किस्त प्राप्त करने के बाद आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किए हैं अथवा द्वितीय किस्त प्राप्त कर 1 साल से ऊपर अपना आवास निर्माण नहीं कर पा रहे हैं उन पर नोटिस कर कार्रवाई का आदेश दिया गया।.

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी के अलावे सभी पंचायतों के ग्रामीण आवास सहायक प्रखंड के लेखा सहायक कार्यपालक सहायक एवं आवास पर्यवेक्षक मौजूद रहे।






Share this news

Leave a Comment