न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत सचिवों के साथ की बैठक ,पंचायत चुनाव को लेकर दिए अहम निर्देश

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


बहादुरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने सभी पंचायत सचिवों के साथ आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अपने कार्यालय वेश्म में बैठक कर सभी पंचायत सचिवों को कई अहम दिशा निर्देश दिए।प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी पंचायत सचिव को कहा कि सभी लोग अपने अपने निर्धारित पंचायतों में जाकर मतदान केंद्रों की सूची का प्रारूप प्रकाशन एवम दावे तथा आपत्तियों की प्राप्ति कर सभी कागजातों को प्रखंड मुख्यालय में जमा करें।






साथ ही साथ आपत्तियों का निष्पादन, भौतिक सत्यापन अथवा दावा/आपत्ति निराकरण के पश्चात संशोधित मतदान केंद्रों की सूची पूर्ण औचित्य के साथ अनुमोदन प्राप्त कर चुनाव आयोग में जल्द से जल्द भेजने का कार्य करें।


वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने सभी पंचायत सचिवों को कहा कि सभी लोग जल्द से जल्द पंचायत आम निर्वाचन,2021के लिए मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने के कार्य को पूर्ण करें ताकि उसी आधार पर मतदान केंद्रों के संदर्भ में अग्रतर करवाई प्रारंभ की जा सके।

मतदान सूची निर्माण के अनुश्रवण के लिए विभागीय अधिकारियों के द्वारा पूर्व में ही प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है।नियुक्त प्रेक्षक मतदान केंद्रों की स्थापना सम्बन्धित कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगें।वहीं संशोधित मतदान केंद्रों का चयन सम्बन्धित मामलों पर भी प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा गया की सभी पंचायत सचिव ध्यान रखेंगे की निजी भवनों या परिसर में मतदान केंद्र स्थापित नही हो, कोई भी मतदान केंद्र पुलिस थाना,अस्पताल, मन्दिरों या धार्मिक महत्व के स्थानों में स्थापित नही हो, वर्तमान मुखिया के आवास से 100 मिटर के अंदर मतदान केंद्र स्थापित नही हो,

किसी भी मतदाता को मतदान करने के लिए दो किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय न करना पड़े, एक ग्राम पंचायत में दो से अधिक चलंत मतदान केंद्र नही बनाये जाए एवम अन्य कई जरूरी बातों से सभी पंचायत सचिव को अवगत करवाया गया।ताकि आगामी पंचायत चुनाव में कीसी भी प्रकार की समस्या का सामना मतदाताओं को न उठाना पड़े एवम क्षेत्र में सत प्रतिशत मतदान सम्भव हो सके।






Share this news

Leave a Comment