न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नक्सलबाड़ी :बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा सुभाष चन्द्र बोस के प्रतिमा की सफाई की गई

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

नक्सलबाड़ी मंडल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया.स्वच्छता अभियान के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा समेत नक्सलबाड़ी मंडल अन्तर्गत विभिन्न जगहों पर स्थित प्रतिमाओं की साफ सफाई की गयी .






अभियान का उद्देश्य स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करना था और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आस पास साफ सफाई रखने का आग्रह किया . इस अभियान में नक्सलबाड़ी मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष अशीत मालाकार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे .

अशीत मालाकार, भाजपा जिला सचिव दिलीप बारोई ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को बताया गया कि घर के आसपास कूड़ा कचरा व गंदगी एकत्र न होने दें इससे और बीमारी फैलती है. साथ ही लोगों को साफ सुथरा रखने के तौर तरीके बताएं गये .

Share this news

Leave a Comment