न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :टेढ़ागाछ थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित,कई मामलों का हुआ निपटारा

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागछ थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष चितरंजन यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामले में प्राप्त 13 आवेदन के विरुद्ध सुनवाई की गई।






जिसमें 12 मामला पुराना एवं 01 मामला नया था।सभी फरियादी टेढ़ागाछ थाना में आयोजित जनता दरबार में पहुंचकर जमीन विवाद मामले का निपटारा का आश लगाये थे।जिसमें सुनवाई के दौरान 04 मामले का निष्पादन हो सका।शेष 09 मामलों की सुनवाई पर कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकल पाई।

शेष 09 मामलें की सुनवाई अगले जनता दरबार तक के लिए विचाराधीन रखा गया है।इस जनता दरबार में फरियादियों में झुनकी मुशहरा से मुस्तफा,चरघरिया से हलीमा खातून,मुशहरा से नाजीम अख्तर,बैगना से महेंद्र गिरी का मामले का निष्पादन हो गया।






इस दौरान थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव ने बताया कि हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन होना निर्धारित है।जिसमें आपसी सहमति से मामलों का निपटारा किया जाता है।इस दौरान सीओ अजय कुमार चौधरी,हल्का कर्मचारी तारिक अहमद, सरपंच नौशाद आलम,राज कुमार बहरदार आदि सहित अन्य फरियादी मौजूद थे।






Share this news

Leave a Comment