न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :टीएमसी में हुए दर्जनों लोग शामिल ,पार्टी का झंडा पकड़ा कर किया गया शामिल

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

रविवार को नक्सलबाड़ी अंचल युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से नक्सलबाड़ी प्रखंड अंतगर्त बुथकरणजोत में एक कार्यक्रम का आयोजन कर दर्जनों लोगों को तृणमूल कांग्रेस में शामिल किया गया. इस संबंध में वीरेन सरकार ने बताया की नक्सलबाड़ी युवा अंचल तृणमूल कांग्रेस की ओर से बुथकरणजोत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया . आयोजित इस कार्यक्रम में दर्जनों परिवारों ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया.

शामिल होने वाले सभी सदस्यों को पार्टी का झंडा पकड़ा कर उनका स्वागत किया गया. इस दौरान तृणमूल में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा सहायता कार्य करते देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं. इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस नक्सलबाड़ी प्रखंड अध्यक्ष पृथवीस राय , नक्सलबाड़ी युवा अध्यक्ष अरुण घोष , सपन क्षेत्री व मोहम्मद जाहिर शेख सहित तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Comment