न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :राहुल जी देश की जनता और किसान आपका दोहरा चरित्र जान चुके है -जेपी नड्डा

देश/डेस्क

देश में कृषि कानून के खिलाफ बीते 31 दिनों से किसान संगठनों का आंदोलन जारी है और किसान संगठनों के साथ साथ कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर अड़े है ।

बता दे की किसानों के समर्थन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ हमला कर रहे है ।जिसके बाद अब बीजेपी भी राहुल गांधी के खिलाफ आक्रमक हो गई है ।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने आज राहुल गांधी पर जम कर निशाना साधा है । श्री नड्डा ने राहुल गांधी द्वारा संसद में 2015 में दिए एक बयान का वीडियो साझा कर उनसे सवाल पूछा है । श्री नड्डा ने कहा कि ये क्या जादू हो रहा है राहुल जी?

पहले आप जिस चीज़ की वकालत कर रहे थे, अब उसका ही विरोध कर रहे है।

देश हित, किसान हित से आपका कुछ
लेना-देना नही है। श्री नड्डा ने कहा आपको सिर्फ़ राजनीति करनी है।लेकिन आपका दुर्भाग्य है कि अब आपका पाखंड नही चलेगा। देश की जनता और किसान आपका दोहरा चरित्र जान चुके है।मालूम हो कि जारी वीडियो में राहुल गांधी किसानों से सीधे उनका अनाज कंपनी खरीदे उसकी मांग कर रहे है ।

Share this news

Leave a Comment