न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सुपौल : प्रेस क्लब का चुनाव करवा कर भवन को पत्रकारों को हैंड ओवर करने को लेकर वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविन्द ने लिखा डीएम को पत्र

सिटी रिपोर्टर, सुपौल।

सुपौल : वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविन्द ने शनिवार को डीएम महेंद्र कुमार की अनुपस्थिति में समाहरणालय स्थित पारगमन शाखा में आवेदन देकर प्रेस क्लब का चुनाव कराकर प्रेस क्लब भवन को पत्रकारों के हवाले करने की मांग की है।

आवेदन में कहा गया है कि वर्षों से प्रेस क्लब भवन बनकर तैयार है। भवन को पत्रकारों को हैंड ओवर करने के लिए प्रेस क्लब का चुनाव आवश्यक है। उन्होंने प्रेस क्लब का चुनाव करवा कर प्रेस क्लब भवन को पत्रकारों को हैंड ओवर करने की दिशा में जिला पदाधिकारी से अपने स्तर से पहल करने की मांग करते हुए कहा है कि इसके लिए जिले के पत्रकार आपका आभारी रहेगा।


श्री गोविन्द ने बताया कि जिला पदाधिकारी अवकाश पर हैं, फलस्वरुप पारगमन शाखा में आवेदन दिया गया। श्री गोविन्द ने बताया कि अब हर हाल में प्रेस क्लब का चुनाव होगा और पत्रकार भी अपने भवन में बैठेंगे। डीएम के अवकाश पर से आने के बाद इस मुत्तलिक उनसे भेंट कर भी प्रेस क्लब का चुनाव कराने की मांग की जाएगी। बता दें कि वरीय पत्रकार श्री गोविन्द प्रेस क्लब ऑफ इंडो-नेपाल के संस्थापक अध्यक्ष हैं। श्री गोविन्द जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के राष्ट्रीय सचिव के साथ ही बिहार, झारखंड व यूपी के प्रदेश प्रभारी भी हैं।

Share this news

Leave a Comment