न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : कोरोना के करीब 24 हजार नए मरीज मिले 333 की मौत

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 23,950  नए मरीज मिले है।जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,00,99,066 पहुंच चुकी है ।वहीं 333 लोगो की मौत हुई है ।

और बीमारी से मरने वालो की संख्या  1,46,444 पहुंच चुकी है ।मालूम हो कि देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,89,240 और कुल रिकवरी की संख्या 96,63,382  है।आईसीएमआर के मुताबिक मंगलवार (22 दिसंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16,42,68,721 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10,98,164 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।

बता दे की ब्रिटेन ,इटली, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों में कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद देश में भी नागरिकों के बीच भय का माहौल देखा जा रहा है ।वहीं सरकार द्वारा ब्रिटेन से आने वाले फ्लाइट को बंद कर दिया गया है । स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन का कहना है कि सरकार पूरे मामले पर नजर बना कर रखे हुए है और पैनिक होने की जरूरत नहीं है ।

Share this news

Leave a Comment