न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :सेना का जवान हुआ नशा खुरानी गिरोह का शिकार ,छपरा का रहने वाला है जवान ,अस्पताल में करवाया गया भर्ती

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


भारतीय सेना के एक जवान नशाखुरानी गिरोह का हुआ शिकार,बहादुरगंज एलआरपी चौक पर बेहोशी की हालत में बहादुरगंज पुलिस ने जवान को इलाज के लिए भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एलआरपी चौक बस स्टैंड में शुक्रवार के दिन बेहोनशी की हालत में एक अंजान व्यक्ति को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी बहादुरगंज पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर बेहोंश युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाकर अग्रतर कानूनी कार्यवाही में जुट गए।

वहीं बेहोंश पाए गए व्यक्ति की पहचान भारतीय सेना में तैनात जवान असगर साह पिता हाफिज साह छपरा निवासी के रूप में हुई है।वहीं थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने बताया कि नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुए व्यक्ति का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु किशनगंज एमजीएम रेफर कर दिया गया है।साथ ही साथ बेहोंश व्यक्ति असगर साह के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने बताया कि असगर साह भारतीय सेना में कार्यरत हैं जो कि असम में वर्तमान में पोस्टेड थे एवम छुट्टी पर अपने घर छपरा वापस आ जा थे तभी रास्ते में नशाखुरानी गिरोह के शिकार हो गए हैं।

Share this news

Leave a Comment