न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :टीएमसी को लगा बड़ा झटका , शुभेंदु अधिकारी ने छोड़ी पार्टी

बंगाल /डेस्क

ममता बनर्जी को आज जोरदार झटका लगा है । मालूम हो की पार्टी के कद्दावर नेता श्री शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है । बता दें कि बीते 1 महीने से श्री अधिकारी ममता बनर्जी से नाराज चल रहे थे और उन्होंने कई मंचो पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी । साथ ही पिछले महीने ही उन्होंने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था ।

सूत्रों की माने तो श्री अधिकारी बीजेपी में शामिल होंगे और अमित शाह जो कि 19 और 20 दिसंबर को अपने दो दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंचेंगे । उसी दौरान श्री अधिकारी को पार्टी में शामिल करवाया जाएगा ।बताया जाता है कि श्री अधिकारी की उत्तर बंगाल में अच्छी खासी पकड़ है और उनके बीजेपी में शामिल होने से जहा बीजेपी उत्तर बंगाल में मजबूत होगी वहीं टीएमसी को भारी नुकसान होने की संभावना है ।

Share this news

Leave a Comment