न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कश्मीर लिख रहा है बदलाव की नई इबारत

राजेश दुबे

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद पहली बार डीडीसी का चुनाव हो रहा है । जिसमें बड़ी संख्या में मतदाता घरों से निकल कर मतदान कर रहे है ।

ये वही जम्मू कश्मीर है जहा कभी लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए भी यात्रा निकालनी पड़ती थी ।लेकिन आज उसी कश्मीर में भारत माता की जय के नारे लग रहे है और कश्मीर की जनता ‘सारे जहा से अच्छा हिंदुस्तान हमारा ‘ गुनगुना रही है ।

कश्मीर में आज भी छिट पुट आतंकी घटनाएं हो रही है ,जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना के वीर सपूत दे रहे है ।भारतीय सेना के वीर जवान पाकिस्तान की हर साजिश को नाकाम कर रहे है, ताकि घाटी में शांति की बहाली हो और कश्मीर की अमन पसंद जनता भी अब यह समझ चुकी है कि उनकी भलाई किसमे है ।

90 के दशक से कश्मीर के नागरिकों ने जो आतंक का दौर देखा है उसे अब भुल जाना चाहते है और सुकून के साथ जीना चाहते हैं । आम कश्मीरी अब अपने मत का उपयोग करके कश्मीर को गढ़ने के काम में पूरी सिद्धत से जुट चुका है ।

Share this news

Leave a Comment