न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दालखोला में मेगा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन,280 यूनिट ब्लड किया गया संग्रहित

किशनगंज /संवादाता

किशनगंज ब्लड डोनर्स के तत्वाधान से दलखोला नेशनल सेल्स एजेंसी के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी रक्त वीरों को सैनिटाइजर एवं मास्क दिया गया ।समाज सेवी भावेश जलान ने जानकारी देते हुए कहा कि शिविर में कुल 280 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया ।

श्री जलान ने बताया कि  शिविर में कुल 5 ब्लड बैंक उपस्थित थे। जिनमें  किशनगंज सदर हॉस्पिटल ब्लड बैंक , एम.जी.एम मेडिकल कॉलेज किशनगंज ब्लड बैंक, लॉयन्स ब्लड बैंक सिलीगुड़ी, रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्णिया, रायगंज ब्लड बैंक शामिल रहे । श्री जलान ने इस आयोजन  के लिए नेशनल सेल्स एजेंसी का आभार व्यक्त किया है ।

Share this news

Leave a Comment