संवाददाता/किशनगंज
शुक्रवार को किशनगंज पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न थाना कांडों में जब्त शराब का विधिवत विनष्टीकरण कराया गया।जेसीबी मशीन के माध्यम से पहले शराब की बोतलों को नष्ट किया गया।
उसके बाद जमींदोज कर दिया गया प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पंकज कुमार सिन्हा की देखरेख में उत्पाद थाना सहित जिले के विभिन्न थानों के कांडों में जब्त कुल 3,868.445 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए जब्त शराब को नष्ट किया गया।