सागर चंद्रा/ किशनगंज
ओवरटेक करने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। कोचाधामन थाना क्षेत्र के डाकूपाड़ा चौक के समीप घटित घटना में ई रिक्शा सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि ई रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक मौके से भाग गया। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र स्थित मजगामा गांव निवासी 25 वर्षीय सुमित कुमार सिंह और 15 वर्षीय मोहित कुमार का इलाज जारी है।
वहीं घायलों ने बताया कि वे किशनगंज से अपने घर मजगामा जा रहे थे। इस बीच डाकूपाड़ा चौक के पास ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा पलट गई और सवार लोग घायल हो गए।