न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

KatiharNews:13 लाख के वार्षिक पैकेज पर नौकरी मिलने पर कोली साहा को विधायक संगीता देवी ने दी बधाई

बारसोई /कटिहार – बारसोई नगर पंचायत के भाग बारसोई निवासी राजकुमार साह की पुत्री कोली साहा को कैंपस सिलेक्शन के माध्यम से 13 लाख के वार्षिक पैकेज पर नौकरी प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि पर विधायक संगीता देवी ने कोली साहा से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक संगीता देवी ने कहा कि कोली साहा की यह सफलता पूरे बारसोई क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

उनकी उपलब्धि से क्षेत्र का मान बढ़ा है। उन्होंने कोली साहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे जीवन में निरंतर प्रगति करें और सफलता की नई ऊंचाइयों को हासिल करें।

कोली साहा की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन एवं प्रतिभा के बल पर सफलता हासिल की जा सकती है।

Share this news

Leave a Comment