न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेल

सेमापुर में बड़ी वारदात की साजिश पर पुलिस का प्रहार

बरारी /कटिहार – प्रखंड के सेमापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आपराधिक साजिश का पर्दाफाश किया है।अमीनाबाद स्थित मकई गोदाम में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। मौके से एक देशी कट्टा, एक चाकू, दो मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

गुप्त सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने 20 अक्टूबर की रात सेमापुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि अमीनाबाद के मकई गोदाम में कुछ व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर भागने लगे युवक को खदेड़कर पकड़ा।

छापेमारी के दौरान पुलिस बल को देखकर दो युवक भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से देशी कट्टा, चाकू, दो मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद हुईं। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ फैज निवासी सिक्क्ट थाना बरारी तथा सुनील कुमार उर्फ सोनू निवासी नक्कीपुर थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ फैज का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह लूटकांड के एक मामले में कोढ़ा से न्यायिक हिरासत में जा चुका है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share this news

Leave a Comment