न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बांस झाड़ में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

इरफान/किशनगंज

छत्तरगाछ पंचायत स्थित बांस झाड़ में एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। गत बुधवार को शव बरामदगी की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ ने शव की शिनाख्त अठियाबाड़ी छत्तरगाछ निवासी 32 वर्षीय साहिना प्रवीण के रूप में की।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन भी रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। पहाड़कट्टा पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मृतका साहिना का पति रोजगार के सिलसिले में महानगर में रहता है।

बुधवार को वह अपने बेटे को साथ लेकर घर से निकली थी। लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने के बाद परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े। आखिरकार सतभेरी घाट बगान टोला स्थित मदरसा चाय बगान के बांस झाड़ में साहिना का शव दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटकता मिला।

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर उसके बेटे को भी घायलावस्था में पाया गया। जिसका इलाज किया जा रहा है। जबकि परिजनों के द्वारा साहिना की हत्या करने का आरोप लगाने के बाद पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारिकी से जांच में जुट गई है।

Share this news

Leave a Comment