न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :सदन में नेता भूले शब्दों की मर्यादा ,नीतीश कुमार हुए गुस्से से लाल

बिहार /डेस्क

बिहार विधानसभा में आज जम कर हंगामा मच गया ।दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के ऊपर निजी हमला कर दिया ।जिसके बाद नीतीश कुमार आग बबूला हो गए ।तेजस्वी यादव सदन में शब्दों की मर्यादा का ध्यान नहीं रख पाए और उन्होने सीएम के ऊपर उनके बेटे को लेकर आरोप लगा डाला ।

तेजस्वी ने कहा कि उनके बाद भी उनकी एक छोटी बहन है ,लेकिन नीतीश जी बतायें की उनका एक बेटा है वो भी किसका है पता नहीं।गौरतलब हो कि चुनाव प्रचार के दौरान भी दोनों के बीच वाक्युद्ध होता रहा है और चुनाव प्रचार के समय नीतीश कुमार ने  लालू यादव के 9 बच्चों की बात कह कर टिप्पणी कि थी और कहा था कि लालू यादव को बेटियों पर भरोसा नहीं था .

तेजस्वी ने कहा कि कहते थे बेटी पर भरोसा नहीं था, बेटा के लिए 9 बच्चे हुए. क्या नीतीश कुमार को लडक़ी पैदा होने का डर था, इसलिए नीतीश कुमार ने दूसरा बच्चा नहीं पैदा किया? तेजस्वी यादव ने एक के बाद एक कई आरोप सीएम के ऊपर लगाया और कहा कि राजनीति में सुचिता कि बात करते है जो कि सीएम को नहीं करना चाहिए ।तेजस्वी ने सीएम पर जेएनयू छात्र के कंटेंट चोरी और जुर्माना भरने की बात के साथ साथ अशोक चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाने पर तंज कसते हुए कहा कि पुलिस चार्जसीट में अशोक चौधरी का नाम है फिर कैसे उन्हें मंत्री बनाया गया ।

जिसके बाद नीतीश कुमार पूरी तरह आग बबूला हो गए उन्होंने कहा  कि वे तेजस्वी के पिता की उम्र के हैं और उपमुख्यमंत्री उन्होंने ही तेजस्वी को बनाया। सीएम ने कहा भाई समान दोस्त का बेटा है इसलिए सुनते रहते है ।सीएम ने तेजस्वी को सदन से माफी मांगने की बात कही ।

इस दौरान हंगामा इतना तेज हो गया कि विधानसभा अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पङी। यहां तक कि सत्ता पक्ष और विपक्षी विधायकों के बीच हाथापाई की स्थिति बन गई ।

Share this news

Leave a Comment