न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :सड़क दुर्घटना में युवक की मौत ,पत्नी का रो रो कर बुरा हाल

किशनगंज /पोठिया/इरफान

पोठिया प्रखंड अन्तर्गत दामलबाड़ी पंचायत के मसनाबस्ती गांव निवासी अख्तर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई ।जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम अख्तर अपने साथी सज्जाद के साथ बाइक से निकटवर्ती बंगाल के धन तोला गया था जहां तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी । जिससे मौके पर ही अख्तर की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया ।

घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और बस को कब्जे में लेकर आवश्यक करवाई में जुट गई है ।बही घटना की सूचना जैसे ही मृतक के गांव पहुंची पूरे गांव में मातम पसर गया ।पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है ।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक ही अपने परिवार का एक मात्र सहारा था और अब पांच छोटे छोटे बच्चो का भरण पोषण कैसे होगा सभी यह सोच कर परेशान है ।मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है और हर आने जाने वालों से यही कह रही है कि अब हमारे बच्चो का क्या होगा ।ग्रामीणों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है

Share this news

Leave a Comment