न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज गुणा चौरासी गांव में जल नल योजना कार्य का हुआ शुभारंभ

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 03 गुणा चौरासी गाँव में जल नल योजना कार्य का हुआ प्रारंभ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत 18 वार्ड एवम प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बीसों पंचायत में आमजनो को शुद्ध पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हर घर नल हर घर जल योजना का प्रारंभ किया गया था।

इसी कड़ी में नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 03 गुणा चौरासी गाँव में भी विगत एक वर्ष पूर्व टेंडर की प्रकिर्या को अपनाकर 47 लाख की योजना से हर घर नल हर घर जल योजना का कार्य प्रारंभ किया गया था।वहीं गुरुवार के दिन मुख्य पार्षद प्रतिनिधि किशोर सिंह एवम उप मुख्य पार्षद मो सफरुल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नलजल योजना का विधिवत शुभारंभ किया।


इस संदर्भ में जानकारी देते हुए स्थानीय वार्ड पार्षद नुजहत प्रवीण ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर नगर पंचायत के कनीय अभियंता मो सादान फैजी के द्वारा पूर्व में किये गए सर्वे के अनुसार पूरे वार्ड में लगभग पांच किलोमीटर के दायरे में 350 परिवारों के बीच पाइपलाइन बिछाकर उनको शुद्ध पेयजल पहुंचने का कार्य किया गया है।ताकि आमजनो को शुद्ध पेयजल प्राप्त हो सके एवं आमजन पेट सम्बंधित बीमारियों से ग्रसित न हो।

मौके पर मुख्य रूप से नप कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलास दास,वार्ड पार्षद मुजतफ़ा अनवर राही,राजीव सिन्हा,संजय कुमार,मो आजाद,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रिंस आजम,कनीय अभियंता मो वसी रेजा,मो सादान फैजी सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment