न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :दलाली की शिकायत पर बहादुरगंज निबंधन कार्यालय में की गई जांच

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश पर बहादुरगंज थाने की पुलिस एवम नगर पंचायत बहादुरगंज में कार्यरत कर्मियों ने मिलकर संयुक्त रूप से मिलकर बहादुरगंज निबंधन कार्यालय पहुंचकर बिचौलियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया अभियान।


इस सन्दर्भ में जानकारी देते हुए नगर कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलास दास ने बताया कि बहादुरगंज निबंधन कार्यालय में बिचौलियों द्वारा अवैध रूप से जमीन की ख़रीद बिक्री करने एवम अन्य कई मामलों पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस बल के साथ मिलकर कार्यवाही की गई।जिससे कि निबंधन कार्यालय में हड़कम्प मच गया।हालांकि एक भी बिचौलिए मौजूद नही रहने के कारण पुलिस के हाथ खाली रहे।

मौके पर नगर पंचायत कार्यालय में तैनात सफाई जमादार अकील आलम, बहादुरगंज थाना में तैनात एएसआई अरुण चौधरी,नगर पंचायत बहादुरगंज में तैनात कनीय अभियंता मो सदान फैजी सहित पुलिस बल मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment