न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित ,कमिटी का किया गया विस्तार

नक्सलबाड़ी /चंदन मंडल

एक ओर जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभी से ही विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अपनी कमर कस ली है .वहीं दूसरी ओर खोरीबाड़ी तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा हो हराने के लिए अपना कोई कसर पूरा करने में नहीं छोड़ रही है. तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा को हराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

इसी कड़ी में बुधवार को खोरीबाड़ी तृणमूल कांग्रेस की अपनी पार्टी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया.इस बैठक में लोकप्रसार शिल्पी के लिए खोरीबाड़ी प्रखंड की नई कमिटी गठन की गई. इस बैठक में लोकप्रसार के लिए शिल्पी प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष के रूप में दर्शन सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया .

इस संबंध में युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने बताया पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह लोकप्रसार शिल्पी प्रखंड कमिटी का गठन किया गया. वहीं बैठक में कमिटी के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उस पर हर संभव खड़ा उतरने का प्रयास करुंगा और लोकप्रसार के सभी काम को बेहतर तरीके से करने की कोशिश करूंगा. इस मौके पर जिला महिला अध्यक्ष सुष्मिता सेन गुप्ता , लोकप्रसार शिल्पी जिला अध्यक्ष मिथुन रहमान, खोरीबाड़ी तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष हिरण्मय राय, युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, महिला अध्यक्ष पपी साह , दर्शन सिंह सहित अन्य तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Comment