न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :प्रखण्ड प्रमुख एवं उप प्रमुख चुनाव संपन्न

किशनगंज /इरफान

मंगलवार को प्रखंड प्रमुख एवं उपप्रमुख पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। प्रमुख पद पर मो जाकिर हुसैन व मो बाबुल आलम ने उम्मीदवार के लिए अपना पर्चा दाखिल किया।कुल 29 समिति में 1 समिति सदस्य अनुपस्तिथ थे। कुल 28 समिति ने अपना अपना मत दिया। जिसमें बाबुल आलम को 15 मत वही मो जाकिर हुसैन को 13 मत प्राप्त हुआ।

इस प्रकार दो मतो से मो बाबुल आलम ने जीत दर्ज की। वही उप प्रमुख पद के लिए भी दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया जिसमें मो जमील अख्तर एवं तैरून निशा शामिल थे। कुल 28 मतो में तैरून निशा को 14 मत ,वही जमील अख्तर को 13 मत प्राप्त हुआ जबकि 1 वोट निरस्त कर दिया गया। इस प्रकार तैरून निशा एक मत से उपप्रमुख पद परआसीन हुई।

चुनाव संपन्न होने के बाद समर्थकों ने विजई प्रत्याशियों का फूलमाला पहना कर स्वागत किया है ।

Share this news

Leave a Comment