न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :प्लस पोलियो टीकाकरण को सफल बनाने को लेकर अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों की हुई बैठक

किशनगंज /विजय कुमार साह

31450 बच्चों को टीकाकरण का है लक्ष्य

टेढागाछ में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को सफल बनाने को लेकर प्रखण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टेढागाछ के सभागार में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता किस्सा प्राधिकारी डॉ प्रमोद कुमार नेकिया. बैठक के दौरान मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों वह आंगनबाड़ी केंद्र के सुपरवाइजर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

बताते चले कि 29 नंबर से पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा और 30 दिसंबर तक पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलेगा बैठक के दौरान पीएचसी प्रभारी डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण प्लस पोलियो टीकाकरण अभियान 9 माह बाद फिर से आरंभ की गई है इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को हिदायत देते हुए बताया कि टीकाकरण के दौरान हर हाल में मास्क, ग्लोब्स एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे जिससे कोरोना संक्रमन से बचा जा सके. कुमार ने बताया कि इस बार के टीकाकरण अभियान इस कार्यक्रम में 25 टीम,08 मोबाईल टीम लगाया गया है.मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डा० प्रमोद कुमार सांख्यिकी पदाधिकारी प्रदीप कुमार बीएचएम सुनील कुमार, सरिता कुमारी, बीसीएम हरीकिशोर बीएमसी,शिवांगी कुमारी सुपरवाइजर, सवेता कुमारी सुपरवाइजर, रंजू कुमारी सुपरवाइजर, तुषार कांति मैनेजर, इत्यादि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment