न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :युवती के अपहरण का मामला दर्ज ,एक गिरफ्तार

किशनगंज /पोठिया /इरफान

जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के पनासी पंचायत
से युवती का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है ।जानकारी के मुताबिक पनासी पंचायत
निवासी नसीरूद्दीन अंसारी की पुत्री का अपहरण तीन दिन पूर्व हो गया जिसे लेकर आज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर इंसाफ की गुहार लगाई गई है ।

अपहृत के पिता नसीरुद्दीन ने बताया कि 21 नवंबर को अहले सुबह जब उसकी पत्नी नसिमा खातुन सुबह शौच के लिए उठी तो देखा की मेरी पुत्री उम्र 20 वर्ष घर पर नहीं है ।जिसके बाद खोजबीन की गई तो उसी क्रम में अपरहण का मामले सामने आया है ।दिए गए आवेदन में पहाड़कट्टा पंचायत भाटबाड़ी निवासी सपन कुमार पिता असारू बरई , सुशीला देवी, अशोक कुमार पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है ।

जिसके बाद थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी सपन कुमार के पिता आसारू बरई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।पुलिस द्वारा कांड संख्या 97/20 दर्ज कर अपहृत के बरामदगी हेतु प्रयास किया जा रहा है।

Share this news

Leave a Comment