नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे दो बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

SHARE:

एसएसबी ने आमगाछी बॉर्डर पर दबोचा, बिना पासपोर्ट-वीजा भारत में घुसे थे; पहले भी जोगबनी से चीनी नागरिक की हो चुकी है गिरफ्तारी

अररिया /अरुण कुमार

एसएसबी की 56वीं बटालियन ने नियमित गश्ती के दौरान भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या-174 के पास नेपाल से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार दोनों संदिग्धों से पूछताछ में उनकी पहचान बांग्लादेश के चांदपुर जिले के कचुआ थाना क्षेत्र के बितारा निवासी 43 वर्षीय रहमत अली तथा 22 वर्षीय मो. जमाल हसन जिहाद के रूप में हुई। दोनों के पास भारत में प्रवेश के लिए कोई वैध पासपोर्ट या वीजा नहीं था।


प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे और सिलीगुड़ी कॉरिडोर होते हुए असम-बांग्लादेश सीमा के रास्ते अपने देश लौटने की योजना बना रहे थे। एसएसबी ने दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया है। एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि दोनों व्यक्ति करीब दो साल पहले नेपाल गए थे जहां से वो न्यूजीलैंड जाना चाहते थे लेकिन जा नहीं सके जिसके बाद एजेंट के माध्यम से बंगलादेश जाना चाहते थे,इसी दौरान सीमा पर मुस्तैद सतर्क जवानों द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है ।श्री कुमार ने बताया की मामले में विधि सम्मत कारवाई की जाएगी

पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले

यह पहला मामला नहीं है। भारत-नेपाल की खुली सीमा का इस्तेमाल कर विदेशी नागरिकों के अवैध प्रवेश की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। हाल ही में जोगबनी आईसीपी के रास्ते बिना वैध वीजा भारत में प्रवेश करने वाले एक चीनी नागरिक को भी सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया था।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!