भारतीय जूडो खिलाड़ियों की ऐतिहासिक सफलता पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई

SHARE:


पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल (CWG) 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय जूडो खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने महिला 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली अस्मिता डे और पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाले हर्ष सिंह की उपलब्धि की सराहना की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्मिता डे ने महिला 48 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को इस वर्ग का पहला स्वर्ण दिलाया है, जो पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। वहीं हर्ष सिंह ने पुरुष 60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है।


सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अपने साहस, अनुशासन, कड़ी मेहनत और समर्पण से देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!