कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम
संकुल संसाधन केंद्र धनपुरा में एफएलएन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षिका शमीमा प्रवीन ने कक्षा चार से आठ तक के बच्चों का बेसलाइन टेस्ट लेने,बच्चों के भाषा एवं गणित में बेसिक उपलब्धि स्तर को प्राप्त करने को लेकर प्रशिक्षण दी।
इस दौरान टेस्ट टूल कीट समूह में साझा किया गया। संकुल संचालक अरशद आजम फारुकी, मुकेश कर्मकार,अबू रेजा सिबली, संकुल समन्वयक अरुण कुमार यादव, महफूज आरीफ, चंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण का संचालन किया गया। प्रशिक्षण में संकुल संसाधन केंद्र धनपुरा, संकुल संसाधन केंद्र हारीभाषा और संकुल संसाधन केंद्र सिंघिया चकनदरा अंतर्गत सभी 41 प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षक शामिल हुए।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक कैसर आलम,अब्दुल खालिक,पंकज कुमार झा,राजेन्द्र पाल,पवन कुमार घोष, रिजवान आलम, राजेन्द्र प्रसाद पाल, विनोद सिंह, अवधेश शर्मा,शाह आदिल,सईद आलम, मौसमी घोष, कल्याणी कुमारी इत्यादि शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।


























