संवाददाता/किशनगंज
जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने छात्रावास, रसोईघर, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और अवकाश रजिस्टर की भी जांच की। उन्होंने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, छात्राओं को समय पर सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराने तथा पूर्व छात्राओं को बुलाकर वर्तमान छात्राओं को प्रेरित करने का निर्देश दिया। साथ ही विद्यालय की सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने पर जोर दिया।


























