भूखमरी के कगार पर पंचायत रोजगार सेवक,पांच माह से पंचायत रोजगार सेवक को नहीं मिला वेतन

SHARE:

मनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड में कार्यरत पंचायत रोजगार सेवक को पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर सभी पंचायत रोजगार सेवक भुखमरी के कगार पर चल रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए पंचायत रोजगार सेवक रामदेव यादव,संजय कुमार एवं पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि विगत पांच माह से वेतन नहीं मिला हैं।

जिससे हम सभी कर्मी भुखमरी के कगार पर चल रहे हैं। वेतन नहीं मिलने से राशन,गैस,पेट्रोल भराने में आफत हो गई हैं। उससे भी ज्यादा परेशानी ट्यूशन फीस शिक्षकों को नहीं देने के कारण वे पढ़ाई बच्चों को कराना नहीं आना चाह रहे हैं। साथ ही राशन दुकानदार राशन देना बंद कर दिए हैं।

वहीं गैस सिलेंडर की जगह अब एक-एक किलो गैस खरीद कर किसी तरीके से खाना बना रहे हैं और तो और ड्यूटी पर जाने के लिए पेट्रोल मोटर साइकिल में डलवाना भी असमर्थ हो गए हैं। जिला प्रशासन अभिलंब पंचायत रोजगार सेवक का वेतन भुगतान करें जिससे राशन दुकानदार,गैस,पेट्रोल एवं ट्यूशन शिक्षकों को रुपए दे सकें।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!