मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के पंचायत भवन परिसर अवस्थित लोहिया भवन में एक दिवसीय सेवा भारत संस्था कटिहार की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वाश्रयी महिला सेवा संघ बिहार के द्वारा आयोजित इस शिविर की अगुवाई ब्लड बैंक कटिहार के डॉक्टर मिथलेश कुमार एवं पंचायत के मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव के द्वारा किया गया।
इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र से आए लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, जाति,आय,निवास और राशन कार्ड नि:शुल ऑन द स्पॉट बना कर दिया गया। इस मौके पर ब्लड बैंक कटिहार के डॉक्टर मिथलेश कुमार ने बताया की सेवा भारत संस्था कटिहार के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वायरल बुखार,सर्दी,खांसी,जुकाम आदि के हजारों मरीज पहुंचे जिनकी जांच की गई तथा नि:शुल्क सभी तरह की दवाई उपलब्ध कराया गया।
साथ ही ऑन द स्पॉट जाति, आय, निवास,राशन कार्ड का ऑनलाइन भी किया गया। तथा सैकड़ों लोगों को नि:शुल्क फोटो कॉपी करके भी दिया गया। यह सभी सुविधाएं सभी लोगों को नि:शुल्क सेवा भारत संस्था कटिहार के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर सेवा भारत संस्था कटिहार के डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अभी प्राय: लोगों को वायरल बुखार,सर्दी,खांसी के लक्षण दिख रहे हैं लोग सावधानी बरते वर्षा का समय हैं,वायरल बुखार होना निश्चित हैं साथ ही सर्दी,खांसी अमूमन सभी लोगों को हो रहा हैं।
इस शिविर में सभी लोगों का नि:शुल्क इलाज किया गया तथा सभी तरह की दवाइयां भी नि:शुल्क दी गई। मौके पर मुखिया सह संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार यादव ने सेवा भारत संस्था कटिहार के डॉक्टर मिथलेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन हर साल होना चाहिए। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार रजक आदि उपस्थित थे।


























