ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत नगर निगम का विशेष अभियान

SHARE:

बाटा चौक से गुरुद्वारा तक हुई कार्रवाई
1,700 का जुर्माना वसूला

कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम – 2026 के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बाटा चौक से न्यू मार्केट होते हुए गुरुद्वारा तक विशेष स्वच्छता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने तथा स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,700 का जुर्माना वसूला गया।

साथ ही आम नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील की गई कि वे निर्धारित स्वच्छता नियमों का पालन करें। कचरे का उचित निस्तारण करें तथा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।

इस अभियान में सहायक अभियंता विवेक कुमार,एपीएसडब्ल्यूएमओ पदाधिकारी नूर अली खान, कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह सहित नगर निगम के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!