भाजपा सांसद के बयान पर कांग्रेस ने फूंका पुतला,माफी नहीं मांगने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

SHARE:

महिला कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया विरोध प्रदर्शन

कटिहार – भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित बयान के विरोध में गुरुवार को कटिहार के शहीद चौक पर जिला महिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजुमन कौसर उर्फ आम्रपाली यादव के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत का पुतला दहन किया।

जमकर नारेबाजी की और उनके बयान को जनभावनाओं तथा महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया। प्रदर्शन में सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पोस्टर लेकर विरोध दर्ज कराया और उनके खिलाफ नारे लगाए।

कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि कंगना रनौत अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजुमन कौसर उर्फ आम्रपाली यादव ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़े मुद्दों पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को अपने बयान पर देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कहा कि कंगना रनौत के बयान से समाज के एक बड़े वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सार्वजनिक माफी नहीं मांगी गई तो कांग्रेस आने वाले दिनों में पूरे जिले में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी। मौके पर किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास, इंटक अध्यक्ष संतोष यादव,शंभू शरण गुप्ता, रिया कुमारी, ईशा, आंचल, अनुराधा,चांदनी, प्रीति कुमारी,नंदिनी सिंह,पुष्पा देवी,भारती रानी, आरोही कुमारी निशाभारती, मनीषा कुमारी,पूजा कुमारी , मोनिका, नीतू कुमारी,सोनम, सोनी,पलक,काव्या‌ शहीद कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!