हसनगंज – प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में विश्व मानव तस्करी विरोध दिवस मनाया गया । बच्चों को मानव तस्करी के बारे में विस्तार से बताया गया तथा इससे बचाव के उपाय बताए गए। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत नें बच्चों को बताया कि गरीबी, बेरोजगारी और अशिक्षा आदि के कारण मानव तस्कर बच्चों किशोरियों और महिलाओं को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन जैसे नौकरी ,शादी ,अच्छे भविष्य का सपना,प्रेम प्रसंग आदि में फंसा कर मानव तस्करी को अंजाम देते हैं और उनसे बाल श्रम,गैरकानूनी कार्य,जोखिम भरे कार्य,मानव अंग निकालना,देह ब्यापार आदि कामों में धकेल देते हैं।
सीमांचल का क्षेत्र इस लिहाज से काफी संवेदनशील है उन्होंने बच्चों को समझाया कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न फंसे यदि कोई ऐसा करने की प्रयास करता है तो तुरंत इसकी सूचना अपने अभिभावक शिक्षक या फिर निकटवर्ती थाना को अवश्य दें बच्चों को मानव तस्करी से संबंधित अनेक वीडियो क्लिप भी दिखाए गए बच्चों को बताया गया कि वह न केवल खुद बल्कि अपने आसपास के बच्चों पर भी नजर रखें और उसे भी मानव तस्करों से बचाएं। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सखी सहेली डेस्क और युथ क्लब की नोडल शिक्षिका कंचन यादव ,इको क्लब की नोडल शिक्षिका रागिनी राज की भूमिका सक्रिय रही।


























