न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :अपराधियों ने धारदार हथियार से पिता पुत्र की हत्या की

बेगूसराय /संवादाता

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।ताजा मामला भगवानपुर थाना इलाके के वीरपुर प्रखंड के नौला पंचायत के गाड़ा गांव की है।जहां जमीनी विवाद में पिता-पुत्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई।इस दोहरे हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक पिता-पुत्र की पहचान कमलेश्वरी महतो और ओमप्रकाश महतो के रूप में की गई है।बताया जाता है कि जमीनी विवाद में पिता पुत्र को धारदार हथियार से काटकर हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को घर से कुछ दूरी पर फेंक दिया और फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलेत ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है. घटना को लेकर ग्रामीण कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. पुलिस जांच में जुट गई है।

Share this news

Leave a Comment