न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :पीएम मोदी मेरे दिल में बसते है में उनका हनुमान हूं -चिराग पासवान

बिहार /डेस्क

बिहार में चुनाव प्रचार तेज हो चुका है और सभी दल के नेताओं द्वारा मतदाताओं को रिझाने के लिए लोक लुभावन वायदे किए जा रहे है ।लेकिन इस बार चुनाव में सबकी नजर लोजपा पर टिकी हुई है ।मालूम हो कि लोजपा  बिहार में अकेले चुनाव लड़ रही है ।

लोजपा द्वारा जब से अकेले चुनाव लड़ने कि घोषणा कि गई उसके बाद से ही चिराग पासवान बिहार बीजेपी और जदयू नेताओं के निशाने पर है । पीएम मोदी की तस्वीर चुनाव में उपयोग किए जाने को लेकर बिहार बीजेपी के नेताओं ने लोजपा पर मुकदमा करने की धमकी दी थी ।बीजेपी नेताओं का कहना था कि पीएम मोदी बीजेपी के नेता है और एनडीए गठबंधन में शामिल दल को छोड़ कर किसी को उनकी तस्वीर का उपयोग करने कि इजाजत नहीं है । जिसके बाद आज चिराग पासवान ने कहा कि मुझे चुनाव प्रचार में पीएम की तस्वीर इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है मैं उनका हनुमान हूं मेरे दिल में उनकी तस्वीर बस्ती है ।

चिराग ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि  मुख्यमंत्री को उनकी तस्वीर लगाने की जरूरत है क्योंकि उन्होंने हमेशा उनका अपमान और विरोध किया ।चिराग पासवान ने कहा कि मेरी पार्टी 20 साल पुरानी है, क्यों मेरी पार्टी की अपनी सोच और अपनी राय नहीं हो सकती?

श्री पासवान ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जितने भी BJP के वरिष्ठ नेता ये शब्द बोल रहे हैं मैं समझ रहा हूं कि सीएम इस बात को लेकर परेशान है कि LJP के अकेले चुनाव लड़ने से उनको नुकसान होने वाला है ।

Share this news

Leave a Comment