न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :शराब पीते मुखिया का वीडियो हुआ वायरल,दो गिरफ्तार

किशनगंज /संवादाता

जिले के दिघलबैंक प्रखण्ड के एक मुखिया और अन्य लोगों का शराब पीते अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए 2 लोगो को गिरफ्तार किया है ।

मालूम हो कि दिघलबैंक थाना पुलिस ने बुधवार की रात छः अलग अलग जगहों पर छापामारी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है। जबकि अन्य चार लोग फरार हो गया।

पुलिस ने पदमपुर पंचायत के मुखिया जाफर आलम एवं वार्ड सदस्य अतीक अहमद,मो.इस्माईल, एवं मनरेगा कर्मी सुमन पप्पू सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है

गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आरिज एहकाम ने बताया कि मामलें में बुधवार की रात छापामारी करते हुए नासीर अख्तर ओर किरण देव उर्फ चन्द्र देव दोनों साकिन पदमपुर थाना दिघलबैंक निवासी को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्याययिक हिरासत में भेजा गया है।

पुलिस ने कांड संख्या 95/20 धारा 354/354(सी)/34 भादवी 37 (डी)/52बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 एवं 67आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि छापामारी के दौरान फरार हुए पदमपुर पंचायत के मुखिया एवं अन्य तीन लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही हैं।मामले में शामिल सभी लोगो को जल्द ही गिरफ्तार कर उन्हें भी जेल भेजा जायेगा।

Share this news

Leave a Comment