न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने तैयारी की तेज

किशनगंज /संवादाता

मतदान की तारीख जैसे जैसे करीब आ रही है वैसे वैसे प्रशासनिक तैयारी भी तेज कर दिया गया है ।मालूम हो कि लोक सभा चुनाव 2019 में वैसे मतदान केंद्र जहां सबसे कम मतदान हुआ ,को चिन्हित कर चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निदेशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि
शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य एक एक मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर कारण पता करते हुए निराकरण उपरांत मतदान हेतु प्रेरित किए जाने के निमित्त टीम का गठन कर रोस्टर तैयार कर दिया गया है।बताया गया कि उक्त टीम पंचायतों में जाकर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी उक्त अभियान चलवाना सुनिश्चित करेंगे तथा उक्त सभी कार्यों व अभियान का पर्यवेक्षण व अनुश्रवण सभी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी करेंगे।

Share this news

Leave a Comment