न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : आरजेडी कार्यकर्ताओं ने एमएलसी उम्मीदवार का किया स्वागत

किशनगंज /संवादाता

कोशी स्नातक निर्वाचन के महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार नितेश कुमार आज चुनाव प्रचार करने किशनगंज पहुचे।जहां राजद कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया।राजद उम्मीदवार नितेश कुमार ने किशनगंज जिला राजद कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर

कहा कि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में14 जिले आते हैं।जिसमे कुल एक लाख एक हजार मतदाता है।

उन्होंने निवर्तमान विधानपार्षद डॉ एन के यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 6 वर्ष पहले जो वादा किये थे,वो पूरा नही किया है।जब 6 वर्षो के बाद जनता उनसे हिसाब मांग रहा हैं तो वो मुंह छुपाये फिर रहें हैं।उन्होंने विधानपार्षद डॉ एन के यादव पर आरोप लगाया कि पिछले 6 वर्षों में उन्होंने सदन में 6 सवाल तक नही किये है।

प्रत्यासी नितेश ने अपना चुनावी मुद्दा शिक्षा के साथ साथ स्नातक बेरोजगारों को रोजगार व नियोजित शिक्षको के लिए समान काम के लिए समान वेतन दिलवाना पहली प्राथमिकता बताया।

Share this news

Leave a Comment