न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :पुलिस जांच में हर दिन लाखो रुपए की हो रही है जप्ती

किशनगंज/संवादाता

जिले में दो दिन में जांच के दौरान 11 लाख 23 हजार जप्त

लहरा और खगड़ा , फरीम गोला, गलगलिया चेक पोस्ट पर की गई कार्रवाई से अब तक लाखो रुपए हुए जप्त

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के मामले पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।पुलिस द्वारा कि गई करवाई में बीते 24 घंटो में 11 लाख 23 हजार रूपए जप्त किए गए है ।मालूम हो कि मंगलवार की रात को भी सदर थाना पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाई में एक लाख 88 हजार 9 सौ रुपए जब्त किया है। उक्त कार्रवाई मंगलवार की शाम लहरा चौक व खगड़ा चेक पोस्ट में की गई। पहली कार्रवाई में लहरा चौक पर कोचाधामन गोपालपुर नटुआपाड़ा निवासी शाहबाजूर रहमान के पास से एक लाख रुपए जब्त किया गया।

मौके पर मौजूद दंडाधिकारी सुनील कुमार सिंह पुलिस के साथ आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रहें थे। उसी दौरान उक्त युवक के बाइक को रोका गया। जहां डिक्की से एक लाख रुपए बरामद की गई।पूछताछ में बताया कि किसी से एक लाख रुपए उधार लिया था। वही वापस करने किशनगंज आ रहा था।

कार्रवाई के बाद जिसे रुपए देना था वह भी मौके पर पहुंचे। लेकिन रुपए का किसी प्रकार विवरण नही देने और संतोषजनक जवाब नही देने के कारण रुपए जब्त की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई खगड़ा चेक पोस्ट पर की गई। जहां एक बाइक चालक के पास से 88 हजार 9 सौ रुपए नगद जब्त किया गया। रुपए के साथ पकड़े गए व्यक्ति मो इस्लाम पूर्णिया जिले के श्रीनगर से किशनगंज व्यवसाय को लेकर आए थे।

यहां उसे कुछ जरूरी सामान खरीदना था। मौके पर सीओ समीर कुमार ने रुपए जब्त कर ट्रेजरी में जमा कर दिया।एसडीएम शहनवाज अहमद नियाजी ने बताया कि 50 हजार रुपये से ज्यादा की रकम के आवागमन पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं गलगलिया में जांच के दौरान हाथी डुब्बा के निकट पुलिस ने 6 लाख रुपए जप्त किया था साथ ही फरीम गोला चेक पोस्ट पर जांच के दौरान पूर्णिया जिले के डगरूआ निवासी अकमल रजा के पास से पुलिस ने 3 लाख 35 हजार 900 रुपए जप्त किए है।

पुलिस द्वारा जिले में लगातार करवाई से हड़कंप मचा हुआ है और कारोबारी रुपए के लेन देन में काफी एहतियात बरत रहे है ।

Share this news

Leave a Comment