सैनिक स्कूल विद्या मंदिर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन,मंत्री जीवेश मिश्रा ने किया उद्घाटन 

स्थानीय सैनिक स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर, मोतीबाग,स्थित खेल मैदान में  मेजर ध्यानचंद की जयंती (राष्ट्रीय खेल दिवस) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के शहरी विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार के द्वारा किया गया। विद्यालय के प्राचार्य नागेन्द्र कुमार तिवारी के द्वारा अतिथि परिचय व अंग वस्त्र से सम्मानित … Read more

महिलाओं के हाथों में फैक्ट्री की कमान, कुसियारी में टी-प्रोसेसिंग यूनिट का भव्य शुभारंभ

किशनगंज/पोठिया/राजकुमार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बिहार सरकार की पहल गुरुवार को एक नए मुकाम पर पहुँची। पोठिया प्रखंड अंतर्गत कुसियारी पंचायत स्थित महानंदा जीविका महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी परिसर में टी-प्रोसेसिंग व पैकेजिंग यूनिट का भव्य उद्घाटन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका अभिलाषा … Read more

किशनगंज में सुरक्षा कारणों से अलर्ट मोड पर पुलिस,सीमावर्ती थाना क्षेत्र में चलाया जा रहा है चेकिंग अभियान

किशनगंज/प्रतिनिधि सुरक्षा कारणों से जिले में पुलिस के द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद मंडल के द्वारा भी सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट का निर्देश जारी किया गया है।यह निर्देश जारी होने के बाद जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विषेश रुप से नेपाल सीमा ,बंगाल व अन्य सीमावर्ती इलाकों … Read more

किशनगंज पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने किया सर्किल कार्यालय का निरीक्षण,दिए जरूरी निर्देश

किशनगंज/प्रतिनिधि एसपी सागर कुमार ने गुरुवार को सर्किल कार्यालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसपी श्री कुमार ने सुपरविजन के लिए आए कांडों की समीक्षा के साथ साथ सर्किल कार्यालय की साफ सफाई, आदि की व्यवस्था का जायजा लिया।एसपी अचानक से एसपी ऑफिस परिसर सर्किल कार्यालय पहुंचे।इसकी भनक पहले से किसी भी पुलिस कर्मी को … Read more

लोक शिक्षा समिति बिहार के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

किशनगंज शहर के मोतीबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल प्रांगण में  लोक शिक्षा समिति  बिहार के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला का गुरूवार को विधिवत शुभारंभ हुआ।जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय समिति के सचिव राम लाल सिंह ने की।वंदना के पश्चात आगत अतिथियों का परिचय प्राचार्य  नागेन्द्र कुमार तिवारी ने कराया और प्रस्तावना प्रचार प्रसार विभाग के क्षेत्रीय संरक्षक … Read more

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार की ब्रिज मेंटेनेंस पॉलिसी को सराहा: नितिन नवीन

CRIF की 1100 करोड़ की विभिन्न योजनाओं की स्वीकृती को लेकर मिला सकरात्मक आश्वासन: नितिन नवीन पटना: बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बुधवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बिहार ब्रिज मेंटेनेंस पॉलिसी की प्रतिलिपि भेंट की। इस पर विस्तृत जानकारी लेने के बाद केंद्रीय … Read more

किशनगंज में गृह रक्षा वाहिनी ने अपने मुख्य मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

किशनगंज/प्रतिनिधि बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ किशनगंज शाखा के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गृह रक्षा वाहिनी के द्वारा मुख्यालय स्थित अंबेडकर टाउन हॉल के समीप बुधवार को धरना प्रदर्शन किया गया। समान काम समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवकों ने मांगे पूरी किए जाने … Read more

पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रणविजय/ पौआखाली किशनगंज जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्र जियापोखर में दो दिन पूर्व नीतीश सरकार के कामकाज की प्रशंसा किए जाने पर जनसुराज पार्टी के समर्थकों के द्वारा जबरन बाइक पर बैठाकर चाकू से हमला कर बंदरझूला पंचायत के जोड़बाड़ी गांव निवासी सोना लाल सिंह को गंभीर रूप से घायल कर देने के मामले में … Read more

टेढ़ागाछ प्रखंड के चार पंचायतों में आयोजित हुआ राजस्व महा अभियान शिविर

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह भूमि विवादों का निपटारा करने और आम रैयतों को जमीन से जुड़े दस्तावेजों की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को टेढ़ागाछ प्रखंड के चार पंचायतों – खनियाबाद, झुनकी मुशहरा, धवैली और चिल्हनियां – में राजस्व महा अभियान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजस्व एवं भूमि सुधार … Read more

उत्पाद विभाग की टीम ने मस्तान चौक के पास से 68.76 लीटर शराब किया जब्त

किशनगंज/प्रतिनिधि उत्पाद टीम ने गुरुवार को मस्तान चौक से 68.76 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है।शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।पकड़ा गया आरोपी कलीमुद्दीन पूर्णिया जिले का रहने वाला बताया जाता है।जब्त शराब एक ऑटो में ले जाया जा रहा था। कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद के निर्देश पर उत्पाद निरीक्षक … Read more