सांसद डॉ जावेद आजाद और विद्यायक कमरुल हुदा ने जिला पदाधिकारी से की मुलाकात,सेना कैंप अन्यत्र स्थापित करने की मांग

किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज में सेना कैंप का निर्माण ऐसे जगह हो जहां कम से कम लोगों को विस्थापित होना पड़े। उक्त बाते किशनगंज से कांग्रेस सांसद डॉ मोहम्मद जावेद ने शुक्रवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज से मुलाकात के बाद कही है।मालूम हो कि किशनगंज जिले के कोचाधामन अंचल अंतर्गत सतभीट्टा कन्हैयाबाड़ी, बहादुरगंज अंचल अंतर्गत नटुआ … Read more

पोठिया प्रखंड अंतर्गत बक्सा में पशु बांझपन निवारण शिविर, सैकड़ो पशुओं की हुई जांच।

किशनगंज/पोठिया/राज कुमार आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय 2 योजना के तहत शुक्रवार को पोठिया प्रखंड के ग्राम बक्सा में पशु बांझपन निवारण शिविर और पशु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य पशुओं में बढ़ते बांझपन रोग पर नियंत्रण और पशुपालकों को बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी देना था। कार्यक्रम का आयोजन … Read more

किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

किशनगंज/पोठिया/राज कुमार पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी किशनगंज द्वारा शुक्रवार को पोठिया प्रखंड अंतर्गत रायपुर पंचायत के केसोरझारा में 87 वीं किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गयाI इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. ममता मिश्रा ने बताया कि किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में … Read more

दहेज के लिए नवविवाहिता को जबरन जहर देने का ससुराल वालों पर आरोप, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

इंस्टाग्राम में प्यार के बाद परिजनों की सहमति से हुआ था विवाह संवाददाता/किशनगंज किशनगंज में दहेज की खातिर नवविवाहिता के साथ मारपीट और जबरन जहर खिलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।गुरुवार को सदर अस्पताल में पीड़िता को भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।इस दौरान सदर अस्पताल में लड़की और … Read more

टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, आपसी सहमति से तीन मामलों का हुआ निपटारा

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को भूमि विवादों के त्वरित निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आए ग्रामीणों ने भूमि से जुड़े अपने-अपने विवादों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। वर्षों से लंबित विवादों के समाधान … Read more

किसानों की जमीन पर नहीं बनने देंगे सेना का कैंप: तौसीफ आलम

किशनगंज /प्रतिनिधि भारत नेपाल और बांग्लादेश सीमा से सटे बिहार के किशनगंज जिले में प्रस्तावित सेना कैंप को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस और AIMIM के नेता सेना कैंप के विरोध में एक मंच पर आकर आंदोलन की चेतावनी दे रहे है । मालूम हो कि जिले के कोचाधामन और बहादुरगंज अंचल के … Read more

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट,मामला दर्ज कर कारवाई में जुटी पुलिस

किशनगंज/प्रतिनिधि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट के एक मामले में मंगलवार को एक युवक के विरुद्ध सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।शहर के मोतीबाग निवासी युवक राज मंडल के आवेदन पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू … Read more

किशनगंज :उत्पाद विभाग ने शराब किया जब्त,एक गिरफ्तार

टैंकर के चालक कैबिन में छिपाकर ले जाया जा रहा था विदेशी शराब किशनगंज/प्रतिनिधि उत्पाद विभाग़ की टीम ने मंगलवार की रात्रि को 60 लीटर बीयर व विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई फरिंगोला चेक पोस्ट पर की गई।शराब एक टैंकर के चालक कैबिन में छिपाकर ले जाया जा रहा … Read more

सैनिक छावनी को लेकर राजनीति तेज, कैंप अन्यत्र बनाने की मांग,आम सभा का हुआ आयोजन

सैनिक छावनी का निर्माण किसानों की भूमि पर न होकर सरकारी भूमि पर हो : सांसद बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत बहादुरगंज प्रखंड के सकौर गांव तथा कोचाधामन के सतभीट्ठा में प्रस्तावित सैनिक छावनी का विरोध जारी है। राजनैतिक दलों के नेताओं के साथ साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि कैंप को अन्यत्र स्थापित करने की मांग कर रहे है। मामले को … Read more

किशनगंज में पुलिस ने 1124. 250 ली० विदेशी शराब किया बरामद, 1 पिकअप वाहन जप्त तथा 1 तस्कर को किया गया गिरफ्तार

संवाददाता/ किशनगंज पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के अनुश्रवण में शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कुर्लीकोट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लाखो रुपए का अंग्रेजी शराब जब्त करने में सफलता हासिल किया है ।पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि गुप्त सूचना … Read more