ई रिक्शा चालक संघ ने परिवहन पदाधिकारी से मिलकर मांग पत्र सौंपा

कटिहार – ई रिक्शा चालक संघ कटिहार के अध्यक्ष अजय कुमार सिंहा ,सचिव विक्रम कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष संजीत कुमार पासवान उर्फ अनिक पासवान ,उपाध्यक्ष राजीव रंजन जयंत कुमार सिंह के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी सुबीर रंजन , सहायक पदाधिकारी संजीव सिंह, परिवहन इंस्पेक्टर त्रिपुरारी कुमार से मिलकर ई रिक्शा चालक के ड्राइवरी लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन ,मोटर … Read more

मध्य विद्यालय डुमरिया में सेवानिवृत्ति पर समारोहपूर्वक दी गई प्रधानाध्यापक को विदाई

डंडखोरा/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत मध्य विद्यालय डुमरिया में समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्ति पर प्रधानाध्यापक ललन पटेल को विदाई दी गई।उन्होंने अपना प्रभार वरीय शिक्षक नीरज कुमार को सौंपा।उनके सहयोगियों की ओर से विद्यालय शिक्षा समिति सदस्य रामानंद झा की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में संकुल संचालक,संकुल क्षेत्र के शिक्षक,विशिष्ट सदस्य, अभिभावकगण, सामाजिक कार्यकर्ता … Read more

मनिहारी -कटिहार मुख्य मार्ग पर बाईक की धक्के से एक राहगीर की मौत

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा मनिहारी/कटिहार – मनिहारी मुख्य मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में फुलहारा निवासी बुजुर्ग रामदेव यादव उर्फ शुकरा यादव की मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शी से मिली जानकारी के अनुसार वह पैदल जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार … Read more

बिहार पुलिस ने सुलझाई लूट की गुत्थी,₹4.34 लाख के साथ आरोपी गिरफ्तार

कोढ़ा /कटिहार – जिला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चैनपुर कैमूर में हुई लाखों की छिनतई कांड का सफल उद्भेदन किया है। बिहार एसटीएफ और कटिहार जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल आरोपी को दबोचा। बल्कि लूटी गई रकम का बड़ा हिस्सा भी बरामद कर लिया है। … Read more

BiharCrime: कटिहार में मोटर गैराज संचालक के सिर में मारी गोली,गंभीर स्थिति में बेहतर ईलाज हेतु रेफर

कटिहार ग्रामीण – जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र में बाइक सर्विस के पैसे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक गैरेज संचालक को गोली मार दी गई। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना अमदाबाद थाना क्षेत्र का पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत का है। गैरेज स्टाफ शेख मुबारक ने बताया कि गैरेज संचालक … Read more

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत,काढागोला स्टेशन पर मिला शव

बरारी /कटिहार – मंगलवार की सुबह काढागोला रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार स्टेशन के पूर्वी छोर पर प्लेटफॉर्म संख्या-2 की अप लाइन पर ट्रेन से गिरने के कारण युवक की जान चली गई।घटना सुबह करीब साढ़े 6 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते … Read more

‘नन्हे फरिश्ते’ अभियान के तहत आरपीएफ ने दो बच्चों का किया रेस्क्यू

कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की सख्ती कटिहार – रेलवे सुरक्षा बल कटिहार की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को एक ओर जहां अवैध शराब तस्करी पर करारा प्रहार किया गया। वहीं दूसरी ओर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए आरपीएफ द्वारा ‘नन्हे फरिश्ते’ अभियान के तहत दो नाबालिग बच्चों … Read more

पंचायत समिति की बैठक आयोजित,पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद रहें मौजूद

हसनगंज/कटिहार – प्रखंड मुख्यालय सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने की। बैठक में पुर्व से पारित प्रस्ताव व योजनाओं की संपुष्टि के बाद सदन की कारवाई शुरू की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद मौजूद रहें। बैठक … Read more

कटिहार नगर निगम की बजट बैठक में शहर का सौंदर्यीकरण, पार्क निर्माण,आधुनिक स्ट्रीट लाइट व ट्रैफिक सिग्नल पर विशेष जोर

कटिहार – नगर निगम सभागार में महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में विशेष बजट सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट पारित किया गया। यह बजट केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि कटिहार के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता और नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का एक सशक्त … Read more

ऑटो दुर्घटना में घायल हुए छात्र की इलाज के दौरान मौत,परिजनों में मचा कोहराम

बारसोई / कटिहार – प्रखंड के लगुआ ग्राम के रहने वाले अब्दुल सलाम के पुत्र 15 वर्षीय मोहम्मद शोएब की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी के चिकित्सक ने भी जवाब दे दिया था। परंतु इस बीच उसकी मौत हो गई। सोमवार को पुरिया पूल पर … Read more