ऑटो दुर्घटना में घायल हुए छात्र की इलाज के दौरान मौत,परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

बारसोई / कटिहार – प्रखंड के लगुआ ग्राम के रहने वाले अब्दुल सलाम के पुत्र 15 वर्षीय मोहम्मद शोएब की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी के चिकित्सक ने भी जवाब दे दिया था। परंतु इस बीच उसकी मौत हो गई।

सोमवार को पुरिया पूल पर ट्रैक्टर और ऑटो के बीच हुई टक्कर में महिला के साथ घायल हुए नवमी क्लास का छात्र मोहम्मद शोएब की मृत्यु हो गई है। परिजन बताते हैं कि वह ट्यूशन पढ़कर ऑटो में बैठकर घर आ रहा था। इसी बीच अंधकार के चलते पूल के ऊपर खराब परी खड़ी ट्रैक्टर से ऑटो टकरा गई जिसमें ऑटो सवार एक महिला और मोहम्मद शोएब बुरी तरह से जख्मी हो गया था।

वहीं कल ही अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल को बाहर रेफर कर दिया था। परिजन पहले शोएब को कटिहार ले गए वहां से जब रेफर कर दिया तो वे लोग पूर्णिया ले गए पूर्णिया के डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया तो वह लोग को सिलीगुड़ी ले गए ।

सिलीगुड़ी के चिकित्सक ने मोहम्मद शोएब स्थिति को देखते हुए तुरंत परिजनों को बुलाकर घर ले जाने को कहा कि उनकी स्थिति ठीक नहीं है और कुछ ही घंटे के मेहमान है। परिजन ने तुरंत एंबुलेंस कर घर के लिए रवाना हो गया जहां रास्ते में ही मोहम्मद शोएब ने अंतिम सांस ले ली। वहीं मृत्यु होने की सूचना परिजन को मिली परिजन रोने बिलखने लगे तथा सुबह जैसे ही मोहम्मद शोएब का शव गांव पहुंचा लोगों का अंतिम दर्शन के लिए हुजुम लग गई। तथा जिनके 4:00 बजे मृतक शोएब जनाजे की नमाज के बाद दफना दिया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई